- होम >>
- बाथ >>
- एक्सेसरीज >>
- वॉशरूम एक्सेसरीज़ >>
- सोप डिस्पेन्सर्स
Selected Options
सोप डिस्पेन्सर्स
ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर्स
- Page 1 of 1 (2 total)
सोप डिस्पेंसर आपके हाथ साफ करने और जगह को भी साफ रखने का सुलभ और स्वच्छ समाधान है। घर हो या दफ्तर सोप डिस्पेंसर लगाने के कई लाभ हैं जैसे कीटाणुओं का प्रकोप कम होना और साबुन पर पैसे का खर्च कम होना। इस पोस्ट में हम लिक्विड सोप डिस्पेंसर के लाभ और निजी ज़रूरत के हिसाब से सही डिस्पेंसर चुनने के बारे में पूरी जानकारी लेंगे।
जैक्वार सोप डिस्पेंसर की विशेषताएं
सोप डिस्पेंसर पम्प अलग-अलग स्टाइल और डिज़ाइनों में उपलब्ध हैं, लेकिन सभी में कुछ सामान्य विशेषताएँ होती हैं। वे आसानी से लिक्विड सोप रिफिल करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जबकि अन्य प्रोडक्ट में पहले से भरे हुए कार्ट्रिड्ज या डिस्पोज़ेबल बैग होते हैं। इसलिए चुनाव करते हुए कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे आपको कितनी मात्रा में सोप चाहिए, डिस्पेंसर की जगह का स्टाइल और रिफिल तथा साफ-सफाई में आसानी।
पैसे बचेंगे और बर्बादी नहीं होंगी
अपने घर या दफ़्तर में सोप डिस्पेंसर लगा कर आप पैसे बचा सकते हैं और बर्बादी कम कर सकते हैं। बार-बार सोप की नई बोतलें खरीदने के बजाय आप अपने डिस्पेंसर को बल्क सोप से भर सकते हैं या चाहे तो कुछ सामान्य सामग्रियों से खुद का सोप बना सकते हैं। इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे, बल्कि डिस्पोज़ेबल सोप बॉटल का प्लास्टिक कचरे भी कम होगा।
यह जगह अधिक सुंदर और साफ दिखेगी
वाल माउंटेड सोप डिस्पेंसर लगाने से यह जगह अधिक सुंदर और साफ दिखेगी। स्लीक और आधुनिक डिज़ाइन में उपलब्ध सोप डिस्पेंसर किसी भी कमरे में एक सौम्यता लाते हैं। सामान्य सोप बॉटल के इस्तेमाल से जगह का अस्त-व्यस्त और गंदा दिखने का कोई झंझट नहीं।
आपके डेकोर के अनुसार चुनने के लिए तरह-तरह के स्टाइल और डिज़ाइन
सोप डिस्पेंसर तरह-तरह के स्टाइल और डिज़ाइन में उपलब्ध हैं इसलिए आपके डेकोर के हिसाब से सही डिस्पेंसर चुनना आसान है। आपको आकर्षक और आधुनिक रूप पसंद हो या अधिक ट्रेडिशनल डिज़ाइन आपकी स्टाइल का लिक्विड सोप डिस्पेंसर ज़रूर मिल जाएगा। यह स्टेनलेस स्टील, ग्लास और प्लास्टिक अलग-अलग मेटीरियल में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, कई मजेदार और कलरफुल डिज़ाइन के विकल्प भी हैं जो बच्चे अपने बाथरूम में खूब पसंद करेंगे।
हाथ धोना अधिक आसान और सुलभ
अपने घर या दफ़्तर में साबुन डिस्पेंसर लगा लें तो हाथ धोना अधिक आसान और सुलभ हो जाएगा। डिस्पेंसर होगा तो साबुन से जूझने या गंदे सोप डिश को हाथ लगाने की ज़रूरत नहीं रहेगी। आप सीधे अपने हाथों पर सोप पम्प कीजिए और कीटाणुओं और बैक्टीरिया का सफाया कर दीजिए। इतना ही नहीं, सोप डिस्पेंसर खास जगह पर आपकी नजर में रहेगा और आसानी से उपलब्ध रहेगा तो अधिक नियमित रूप से हाथ धोने की याद दिलाएगा। सर्दी और फ्लू के सीज़न में यह अधिक ज़रूरी है।
सोप डिस्पेंसर के प्रकार
सोप डिस्पेंसर कई स्टाइल और डिज़ाइनों में उपलब्ध हैं। प्रत्येक के यूनिक फीचर और कई लाभ हैं।
ऑटोमेटिक सोप डिस्पेंसर
ऑटोमेटिक सोप डिस्पेंसर उन लोगों की पहली पसंद हो सकती है जो हैंड्स-फ्री ऑप्शन चाहते हैं। ये वाल माउंटेड सोप डिस्पेंसर एक सेंसर की मदद से समझ जाते हैं कि आपके हाथ डिस्पेंस के नीचे हैं और अपने-आप सोप निकल जाता है। ये कीटाणुओं का संक्रमण कम करने में अधिक कारगर हैं और अक्सर सार्वजनिक शौचालयों में लगे होते हैं। कुछ मॉडल में सोप की मात्रा बदलने की सुविधा है इसलिए वे अधिक आसान और अनुकूल बन जाते हैं। हालाँकि उनके लिए बैटरी या बिजली चाहिए, जो शायद कुछ लोगों को पसंद नहीं आए।
पुश बटन सोप डिस्पेंसर
पुश बटन सोप डिस्पेंसर उन लोगों के लिए क्लासिक और भरोसेमंद विकल्प है जो अधिक ट्रेडिशनल रहना पसंद करते हैं। ये सोप डिस्पेंसर पम्प हल्का पुश या पम्प करने पर साबुन देते हैं। इसलिए इनका उपयोग और रखरखाव आसान पड़ता है। ये ऑटोमेटिक डिस्पेंसर से अधिक किफायती हैं और इनके लिए बैटरी या बिजली की आवश्यकता नहीं होती है। हालाँकि इनके उपयोग में थोड़ा एफर्ट लगता है और ये हैंड्स-फ्री ऑप्शन की तरह स्वच्छ नहीं रह सकते हैं। मैनुअल सोप डिस्पेंसर कई स्टाइल में उपलब्ध हैं, जिनमें वाल माउंटेड और काउंटरटॉप के विकल्प शामिल हैं। इसलिए ये किसी भी घर या दफ्तर के लिए वर्सटाइल ऑप्शन हैं।