अपने स्पेस को अपग्रेड करें, सम्मोहक अनुभव के साथ।
जैक्वार में उपलब्ध हैं लाइटिंग प्लानर जो आपके सभी सपने साकार करने में मदद करेंगे। किसी स्पेस में लाइटिंग की सटीक जानकारी के साथ हमारे डिजाइन सलाहकार आपके स्पेस की उपयोगिता और सुंदरता के बीच सही संतुलन के लिए आवश्यक लाइटिंग समझते हैं और तदनुसार प्लान करते हैं। आप अपने घर पर आराम से हमारी इस विशेषज्ञता का अनुभव कर सकते हैं - हम आपकी शख्सियत और आपका नजरिया, आपको क्या प्रेरित करता है और आपको अपना स्पेस किस तरह पसंद है यह सब जानते हैं। आलिशान से सादगी तक, अद्भुत से सुकून तक हम आपकी वाइब और मूड के अनुसार स्पेस तैयार करते हैं।
लाइटिंग प्लानर से कई लाभ मिलेंगे
लाइटिंग किसी लीविंग स्पेस के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में एक है इसमें कोई संदेह नहीं है और लाइटिंग सही से प्लान करें तो एम्बियंस बेहतर हो जाता है। लाइट में मूड सही करने की क्षमता के साथ-साथ स्पेस बड़ा दिखाने की भी क्षमता है। लाइट प्लानिंग के कई लाभ हैं जैसे

पूरे परिवेश का बड़ापन दिखाता है: लाइटिंग सिस्टम सही से प्लान करें तो परिवेश आनंदमय होगा। और लाइट का समावेश स्पेस, टेक्सचर, सर्फेस और लोगों के साथ करें तो परिवेश का मूड बन जाएगा।
स्पेस का बड़ापन दिखाए: लाइट की प्लानिंग से स्पेस को सही वाइब देने में मदद मिलती है। लाइट की प्लानिंग सही हो तो स्पेस का रंग-रूप बदल जाता है। अलग-अलग सभी एलिमेंट को आपस में जोड़ कर लाइटिंग की प्लानिंग करें तो स्पेस में आराम और सुकून के वाइब्स मिलते हैं।
परिवेश में जान डाल देता है: लाइट की प्लानिंग सही हो तो परिवेश देखते ही बनता है। यह सेहत व तंदुरुस्ती बढ़ाने और परिवेश पर नियंत्रण रखने के अलावा आपके घर में कार्य करने की क्षमता और व्यावहारिकता भी प्रदान करता है।
जैक्वार के एक्सपर्ट प्लानर :
जैक्वार के लाइटिंग डिजाइन सलाहकार, प्लानर और डिजाइनर आपकी जरूरत और चाहत को समझने के बाद एंड-टू-एंड लाइटिंग सॉल्यूशन देते हैं। हमारी टीम सभी पहलुओं को समझती है जैसे कि आपके देखने में आराम, खर्च करने की योजना, बिजली खपत, जलवायु, लाइटिंग के दिशा-निर्देश और अन्य।
किसी स्पेस को रोशन करने में टेक्सचर, रंग, डिजाइन, लेआउट और पैटर्न जैसे तत्वों को ध्यान में रखते हुए काम करना होता है। केवल सही प्लानिंग से यह संभव है कि ये तत्व आपस में मिल कर तत्व आपके स्पेस के हर कोने में निखार लाएं।
हम आपके लिए क्या करते हैं
हमारे टेक्निकल और क्रिएटिव कंसल्टेंट तकनीकी आवश्यकता, उपयोगिता और बजट देखते हुए आपके सपने को साकार करते हैं।
-
01
शुरुआती समझ और रणनीति बनाना
हम आपके विजन को समझने के लिए आपके साथ बैठ कर लाइटिंग कॉन्सेप्ट, स्केच, मॉडल और मॉक-अप तैयार करते हैं। यह सब आपके लक्ष्य और बजट पर आधारित होता है।
-
02
डिजाइन की परिकल्पना
इस चरण में आने वाले परिदृश्य की बड़ी तस्वीर हम दोनों के सामने होती है। आपके डिजाइन की परिकल्पना के लिए हम आपके विजन और सभी संभावित बाधाओं को बारीकी से देखते हैं। फिर हम आपको यह दिखाते हैं कि हमारी प्लानिंग के बाद आपकी लाइटिंग आपके प्रोजेक्ट के डिजाइन के साथ कैसी दिखेगी।
-
03
डिजाइन करना
हमारे सलाहकार आपके प्लानर और आर्किटेक्ट के साथ मिल कर काम करते हुए शुरुआती डिजाइनों को अंतिम रूप देते हैं। इसके बाद लाइटिंग की सभी रणनीतियों, दिशाओं और मूड बोर्ड का प्रवेश होता है।
-
04
डिजाइन का विकास और अंतिम रूप देना
इसके बाद हम डिजाइन पर विस्तार से काम करते हैं। अंत में लेआउट, शेड्यूल और विशिष्टताओं को अंतिम रूप दिया जाता है। हमारी टीम और सलाहकार आर्किटेक्ट से मिल कर डिजाइन की बारीकियां, विशिष्टताएं और डिजाइन की इंटिग्रिटी सुनिश्चित करते हैं।
हम प्रोजेक्ट को तब पूरा मानते हैं जब यह भावना, देखने और उपयोग हर मामले में आपकी उम्मीदों से बढ़कर हो - और आप अपने अगले प्रोजेक्ट में भी हमें शामिल करना चाहें।