Selected Options
एयर शावर्स
ओवरहेड शॉवर ø105मिमी राउंड शेप मल्टी फ्लो
ओवरहेड शॉवर ø140मिमी राउंड शेप सिंगल फ्लो
ओवरहेड शॉवर ø140मिमी राउंड शेप मल्टी फ्लो
ओवरहेड शॉवर ø180मिमी राउंड शेप सिंगल फ्लो
हैंड शॉवर ø105मिमी राउंड शेप सिंगल फ्लो
हैंड शॉवर 105मिमी राउंड शेप मल्टी फ्लो
हैंड शॉवर ø140मिमी राउंड शेप सिंगल फ्लो
हैंड शॉवर ø140मिमी राउंड शेप मल्टी फ्लो
हैंड शॉवर ø105मिमी राउंड शेप - क्रोम
- Page 1 of 1 (10 total)
पेश हैं जैक्वार एयर शॉवर
शॉवर में लक्ज़री और नया जीवन का अनुभव देता एक बेजोड़ सोल्यूशन। एड्वांस्ड फीचर्स की पूरी रेंज के साथ ये शॉवर अभूतपूर्व आरामदायक अनुभव और सुविधा देते हैं, इसलिए किसी भी आधुनिक बाथरूम में जगह पाने के हकदार हैं। आपको ओवरहेड शॉवर पसंद हो या हैंड शॉवर, जैक्वार सभी की पसंद का ध्यान रखता है।
जैक्वार एयर शॉवर्स की बुनियाद में इनोवेटिव एयर इंजेक्शन टेक्नोलॉजी है। यह अत्याधुनिक फीचर पानी में हवा का झोंका देती है, जिसके परिणामस्वरूप स्नान करते हुए गजब की स्फूर्ति और ताज़गी मिलती है। एयर इंजेक्शन तकनीक से बनता पावरफुल प्रेशर इसकी गारंटी है कि हर शॉवर में पूरी तरोताज़गी मिलेगी।
एयर शॉवर वेरिएशन
- With the ओवरहेड शॉवर आपको बारिश में स्नान का आनंद देते हैं। शॉवरहेड चौड़े हैं इसलिए हर तरफ पानी बराबर आता है शरीर को झरने में नहाने का सुख देता है। एयर इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और ओवरहेड डिज़ाइन का यह तालमेल अधिकतम कवरेज देते हुए यह सुनिश्चित करता है कि पानी की कोमल और सुखद धारा आपके शरीर के अंग-अंग को स्पर्श का सुख दे।
पानी बचाने में सक्षम हमारे शॉवर आपके लिए और किफायती हैं
हमारे शॉवर पानी बचाने में भी माहिर हैं। पानी बचाने की खास तकनीक से ये शॉवर काम में कोई कम्प्रोमाइज़ किए बिना हम सब के लिए अनमोल पानी बचाते हैं। एयर इंजेक्शन तकनीक प्रेशर और फ्लो बढ़ा कर पानी का अधिक उपयुक्त उपयोग सुनिश्चित करती है, ताकि आप कम पानी खर्च कर मस्त शॉवर का आनंद लें। हमारे शॉवर से आपको यह संतुष्टि भी मिलेगी कि आप सस्टेनेबल भविष्य के निर्माण में भी अपना योगदान दे रहे हैं।
जैक्वार एयर शॉवर्स बेजोड़ परफॉर्मेंस के साथ खूबसूरती को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं। उम्दा मेटीरियल और सबसे उत्कृष्ट फिनिशिंग से तैयार पानी बचाने वाले ये शॉवर किसी भी बाथरूम की खूबसूरती में रौनक लगा सकते हैं। इनके स्लीक और मॉडर्न डिज़ाइन हर तरह के इंटीरियर में क्या खूब जंचते हैं। इसलिए घर और काम-काज दोनों स्थानों के लिए वर्सटाइल विकल्प हैं।
ये शावर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और कड़े गुणवत्ता नियंत्रण के साथ बने हैं इसलिए समय की कसौटी पर खरा उतरते हैं। आप बस थोड़ा मेंटेनेंस करें और ध्यान रखें तो जैक्वार एयर शॉवर वर्षों स्नान का आनंददायक अनुभव देंगे।
जैक्वार एयर शॉवर से आपका नियमित स्नान एक नया और रोमांचक अनुभव होगा। पानी में हवा का झोंका से स्नान में नई स्फूर्ति होगी। ओवरहेड या हैंड शॉवर की सुविधा मिलेगी और फिर पानी की बचत की तकनीक भी जिससे मन निश्चिंत रहेगा। जैक्वार एयर शॉवर आपके बाथरूम में लक्ज़री की नई मिसाल होगी - स्टाइल, परफॉर्मेंस और सस्टेनेबलिटी की निशानी होगी।